ट्रेडिंग के लिए शानदार गिफ़्ट्स पाएँ

  • 1
  • 0
  • 1
  • 2
  • 5
  • 8
  • 1
उपहार भेजे गए
Octa
टी-शर्ट
5+ ईनामी लॉट्स
पोर्टेबल
पॉवरबैंक
20+ ईनामी लॉट्स
सुंदर
स्मार्टवॉच
100+ ईनामी लॉट्स
एंड्रॉयड
स्मार्टफ़ोन
350+ ईनामी लॉट्स
MacBook
लैपटॉप
2100+ ईनामी लॉट्स
Octa
टी-शर्ट
5+ ईनामी लॉट्स
पोर्टेबल
पॉवरबैंक
20+ ईनामी लॉट्स
सुंदर
स्मार्टवॉच
100+ ईनामी लॉट्स
एंड्रॉयड
स्मार्टफ़ोन
350+ ईनामी लॉट्स
MacBook
लैपटॉप
2100+ ईनामी लॉट्स
एक उपहार चुनें

बेशकीमती पुरस्कार प्राप्त करें
हमारे साथ ट्रेड करने के लिए

  • ट्रेड करें
  • ईनामी लॉट्स इकठ्ठा करें
  • उन्हें पुरस्कारों पर खर्च करें
  • ट्रेड करें, ईनामी लॉट्स जीतें, और उन्हें उपहारों पर खर्च करें।

प्राइज़ लौट्स की गणना किस प्रकार की जाती है

1 ट्रेड किया गया लॉट
=
1 ईनामी लॉट

हमारे स्टेटस प्रोग्राम में उच्च स्टेटस के साथ ×1.5 तक अधिक ईनामी लॉट प्राप्त करें। आपको केवल बंद किए गए ऑर्डरों के लिए ईनामी लॉट प्राप्त होते हैं।

नियम और शर्तें

यह दस्तावेज़ इस प्रमोशन के लिए नियम निर्धारित करता है। सुनिश्चित करें कि आपने प्रमोशन में प्रवेश करने से पहले उन्हें ध्यान से पढ़ लिया है और उन सभी को समझ लिया है।

1. परिचय
1.1. Octa आपको एक उपहार पाने का मौका दे रहा है। प्रवेश करने पर, आप इन नियम व शर्तों के बाध्य होने के लिए सहमत होते हैं।
1.2. प्रमोशन का नाम है Octa Trade and Win, जिसे इसके बाद प्रमोशन कहकर संबोधित किया जायेगा।
1.3. प्रमोशन Octa Markets Incorporated द्वारा आयोजित और चलाया जाता है, जिसे इसके बाद प्रमोटर कहकर संबोधित किया जाएगा।
1.4. 'प्रमोटर', 'हम', 'हमें' और 'हमारा' Octa को संदर्भित करते हैं, जो कि Octa Markets Incorporated का ट्रेडिंग नाम है।

2. कौन प्रवेश कर सकता है?
2.1. प्रमोशन प्रमोटर द्वारा निर्धारित देशों में Octa क्लाइंटों के लिए खुला है, जिनकी आयु प्रवेश के समय 18 वर्ष या उससे अधिक है (इसके बाद - 'ग्राहक')। अगर आप प्रमोशन के प्रशासन से भौतिक रूप से जुड़े हुए हैं तो आप प्रमोशन के लिए पात्र नहीं हैं।
2.2. प्रमोटर अपने विवेक अनुसार देश के आधार पर Octa ग्राहकों के लिए प्रमोशन की उपलब्धता को बढ़ा या सीमित कर सकता है।

3. कैसे प्रवेश करें
3.1. ग्राहक Octa के साथ एक रियल अकाउंट खोलकर किसी भी समय Trade and Win में शामिल हो सकते हैं।
3.2. ग्राहक अपने 'ईनामी लॉट्स' के बैलेंस के आधार पर उपहारों का दावा कर सकते हैं।
3.3. प्रोमोशन में प्रवेश करने के लिए, ग्राहकों को हमारे द्वारा प्रदान किए गए किसी भी ट्रेडिंग इंस्ट्रूमेंट का इस्तेमाल करके अपने रियल अकाउंटों पर ट्रेड करना होगा।
3.4. डेमो अकाउंट पर दिए गए ऑर्डर ग्राहकों को प्रोमोशन में प्रवेश के लिए योग्य नहीं बनाते हैं।
3.5. ऑर्डर की अवधि तब तक सीमित नहीं है, जब तक कि यह ग्राहक अनुबंध में न बताई गई हो।
3.6. केवल बंद किए हुए ट्रेड ही ट्रेडिंग वॉल्यूम की गणना में शामिल किए जाएँगे।
3.7. अपने ईनामी लॉट्स का उपयोग करने में सक्षम होने के लिए ग्राहक को हर 30 दिनों में कम से कम एक ट्रेड ऑर्डर बंद करना होगा। अन्यथा, उनके ईनामी लॉट्स अस्थायी रूप से लॉक कर दिए जाएँगे। उन्हें अनलॉक करने के लिए, ग्राहक को ट्रेडिंग फिर से शुरू करनी होगी और अंतिम बंद ऑर्डर के 180 दिनों के भीतर कम से कम एक ऑर्डर बंद करना होगा।
3.8. ग्राहक को अपने ईनामी लॉट्स बनाए रखने में सक्षम होने के लिए हर 180 दिनों में कम से कम एक ट्रेड ऑर्डर बंद करना होगा। अन्यथा, उनके ईनामी लॉट्स स्थायी रूप से खत्म कर दिए जाते हैं। ईनामी लॉट्स को पुनर्स्थापित करना संभव नहीं है।

4. उपहार
4.1. इस प्रोमोशन में उपहार (इसके बाद—'उपहार') ग्राहक के क्षेत्र पर निर्भर करते हैं। ग्राहक अपनी प्रोफाइल में उपहारों की नवीनतम सूची पा सकते हैं।
4.2. ईनामी लॉट्स के बदले उपहार प्राप्त किए जा सकते हैं।
4.3. ट्रेड किया गया 1 लॉट = 1 ईनामी लॉट। कुछ मामलों में, मल्टीप्लायर आंतरिक प्रमोशंस, अभियान या प्रोग्राम के नियमों पर लागू हो सकता है।
4.4. Octa रिवॉर्ड्स प्रोग्राम में भाग लेने वाले ग्राहकों के लिए, उपहारों की सूची उनके क्षेत्र और इस प्रोग्राम में उनके सक्रिय स्टेटस के आधार पर विस्तारित की जा सकती है। ग्राहक अपनी प्रोफाइल में उपहारों की नवीनतम सूची पा सकते हैं।
4.5. उपहारों का दावा किसी भी समय किया जा सकता है, बशर्ते ग्राहक के पास रिडीम करने के लिए पर्याप्त ईनामी लॉट्स मौजूद हों।
4.6. 30 दिनों की ट्रेडिंग निष्क्रियता के बाद ईनामी लॉट्स अस्थायी रूप से लॉक कर दिए जाते हैं। उन्हें दोबारा इस्तेमाल करने में सक्षम होने के लिए, ग्राहक को कम से कम एक ट्रेडिंग ऑर्डर क्लोज़ करना होगा।
4.7. उपहार एक व्यक्ति के लिए प्रति माह एक प्रकार के एक उपहार तक सीमित हैं।
4.8. प्रमोशन में उपहार और भागीदारी का आदान-प्रदान अथवा ट्रांसफ़र नहीं किया जा सकता। हालांकि, अगर हमारे नियंत्रण से बाहर की परिस्थितियों के कारण उपहार अनुपलब्ध हैं, तो हम समकक्ष या अधिक मूल्य के वैकल्पिक उपहार देने या उपहारों पर खर्च किए ईनामी लॉट्स वापस करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं। उपहारों के क्षतिग्रस्त होने या विफल होने की स्थिति में उन्हें बदले जाने पर वही नियम लागू होते हैं, जैसा कि इन नियमों और शर्तों के खंड 4.13., 4.13.1., 4.13.2., 4.14., 4.15., और 4.16. में निर्दिष्ट है।
4.9. गिफ्ट वाउचर या गिफ्ट सर्टिफिकेट (उपहारों की सूची में शामिल) केवल इस वाउचर या सर्टिफिकेट के जारीकर्ता की शर्तों के अनुसार कमोडिटीज़ के लिए बदले जा सकते हैं। प्रोमोशन के भाग के रूप में प्राप्त गिफ्ट वाउचर या गिफ्ट सर्टिफिकेट वापस नहीं किया जा सकता।
4.10. गिफ्ट वाउचर या गिफ्ट सर्टिफिकेट केवल उसी देश में मान्य है, जो ग्राहक ने ऑर्डर करते समय चुना होगा (प्रमोशन का देश), जब तक उपहार का वर्णन कुछ अन्य निर्दिष्ट नहीं करता।
4.11. मार्केटिंग सामग्री में उपयोग की गई तस्वीरें जरूरी नहीं कि वास्तविक उपहारों से मेल खाती हों। वास्तविक उपहार भिन्न हो सकते हैं।
4.12. Octa उपहारों के बिल प्रदान नहीं करता।
4.13. निर्माता की साइट पर या उपहार की सर्विस बुक में निर्धारित देखभाल शर्तों के उल्लंघन से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपहार की विफलता की स्थिति में:
4.13.1. Octa-ब्रांडेड इलेक्ट्रॉनिक उपहार के लिए, Octa ऐसे उपहार को बदलने का दायित्व लेता है, यदि आप इसकी रिपोर्ट Octa के ग्राहक सेवा केंद्र को उपहार भेजे जाने की तिथि से 105 दिनों के भीतर करते हैं (डिलीवरी समय शामिल है)।
4.13.2. गैर-Octa-ब्रांडेड इलेक्ट्रॉनिक उपहारों (कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपहार, जिस पर 'Octa' नहीं लिखा हो) के लिए, अगर ग्राहक शिपिंग के 45 दिनों के भीतर ग्राहक सेवा केंद्र को समस्या की सूचना देता है (डिलीवरी समय शामिल है), तो Octa ऐसे उपहार को बदलने का वचन देता है।
4.13.3. अन्य मामलों में गैर-Octa-ब्रांडेड इलेक्ट्रॉनिक उपहारों (कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपहार, जिस पर 'Octa' नहीं लिखा हो) के लिए, ग्राहक को अपने क्षेत्र में उपहार निर्माता के सेवा केंद्र से संपर्क करना होगा।
4.14. अगर शिपिंग के दौरान उपहार को नुकसान पहुँचा है, तो प्रमोटर तब ऐसे उपहार को बदलने का वचन देता है, यदि ग्राहक क्षति की सूचना और फोटो प्रमाण या विडियो प्रमाण Octa के ग्राहक सेवा विभाग को डिलीवरी की तारीख के सात दिनों के भीतर भेजता है।
4.15. यदि गैर-इलेक्ट्रॉनिक उपहार डिलीवर होने पर खराब निकला है या खराब हो जाता है और यह ग्राहक की सर्विस बुक में बताई गई देखभाल शर्तों के उल्लंघन से संबंधित नहीं है, और ग्राहक प्रोमोशन पेज पर इस तरह के उपहार का दावा करने के छह महीने के भीतर ग्राहक सेवा केंद्र को इस मुद्दे की रिपोर्ट करता है, तो प्रमोटर ऐसे उपहार को बदलने या ऑर्डर रद्द करने और उपहार पर खर्च किए गए ईनामी लॉट्स वापस करने का वचन देता है।
4.16. कपड़ों के उत्पाद के विवरण में, प्रत्येक उपलब्ध साइज़ के अनुरूप शारीरिक माप दिए गए हैं। ऐसे उपहार के लिए ऑर्डर देते समय, ग्राहक स्वीकार करते हैं और पुष्टि करते हैं कि उन्होंने इन शारीरिक मापों की समीक्षा की है और एक उपयुक्त साइज़ चुना है। एक बार ऑर्डर देने के बाद, साइज़ बदलना संभव नहीं है, जिसमें रसीद मिलने और उपहार को आज़माने के बाद की स्थिति भी शामिल है। Trade and Win गिफ्ट कलेक्शन के अंतर्गत ऑर्डर देकर, ग्राहक पुष्टि करता है कि उसने शारीरिक माप पढ़ लिया है और एक उपयुक्त साइज़ चुन लिया है। प्रमोटर अनिश्चित साइज़ संबंधी विवादों को मामले-दर-मामले के आधार पर सुलझाने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
4.17. प्रमोटर उपहारों के उपयोग से संबंधित या उससे उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की हानि, भ्रष्टाचार, क्षति, या सुरक्षा समस्याओं के लिए जिम्मेदार नहीं है।
4.18. प्रमोटर उपहार का दावा करने के लिए आवश्यक ईनामी लॉट्स की मात्रा को अपने विवेकाधिकार पर किसी भी समय संशोधित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। परिवर्तन प्रोमोशन पेज पर पोस्ट किए जाने के क्षण से प्रभावी हो जाएंगे।
4.19. प्रमोशन के ज़रिये इलेक्ट्रॉनिक्स आइटमों का ऑर्डर देकर, ग्राहक डिवाइस पर एप्लिकेशन और फ़ाइलों के संभावित प्री-इंस्टॉलेशन के लिए सहमती देता है, जिसमें वॉलपेपर, लॉक स्क्रीन इमेज और डिवाइस स्टार्टअप और शटडाउन एनिमेशन जैसी वैयक्तिकृत सुविधाएं शामिल हैं, लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं हैं, जो Octa से जुड़ी हैं। इन अनुकूलनों का उद्देश्य उपभोक्ता के अनुभव को बढ़ाना है और यह कोई भी व्यक्तिगत डेटा संग्रह या भंडारण की सुविधा प्रदान नहीं करता। Trade and Win गिफ्ट कलेक्शन के अंतर्गत उपहारों के लिए ऑर्डर बनाकर, ग्राहक पुष्टि करता है कि उसने इन शर्तों को पढ़ लिया है और स्वीकार कर लिया है। 4.20. यदि किसी उपहार की सीमा-पार डिलीवरी के कस्टम क्लीयरेंस के लिए अतिरिक्त दस्तावेज या परमिट की आवश्यकता होती है, तो ग्राहक को कस्टम प्राधिकरण के अनुरोध पर उन्हें प्रदान करना होगा। 4.21. उपहारों की कुछ श्रेणियों पर अतिरिक्त राज्य शुल्क लागू हो सकते हैं। ऐसे मामलों में, इन शुल्कों का भुगतान ग्राहक द्वारा किया जाना चाहिए और बाद में प्रमोटर द्वारा रिफंड किया जाना चाहिए। रिफंड तभी प्रोसेस किया जाएगा, जब ग्राहक प्रमोटर को भुगतान का उचित प्रमाण प्रदान करेगा।

5. डिलीवरी
5.1. एक बार जब ग्राहक उपहार का दावा करता है, तो प्रमोटर दावे की तारीख से आठ सप्ताह के भीतर ग्राहक के चुने हुए पते पर इसे प्रदान करने और वितरित करने की गारंटी देता है। विदेश से भेजे गए उपहारों के लिए, डिलीवरी का समय अनुमानित है और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग देरी, सीमा शुल्क निकासी या अन्य अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण भिन्न हो सकता है।
5.2. केवल वह ग्राहक ही उपहार का प्राप्तकर्ता हो सकता है जिसने उपहार का दावा किया हो।
5.3. डिलीवरी पता प्रमोशन के देश का होना चाहिए।
5.4. उपहार का दावा करने के बाद ग्राहक अपना डिलीवरी पता और संपर्क जानकारी नहीं बदल सकते। अगर कोई ग्राहक गलत डिलीवरी पता और संपर्क विवरण प्रदान करता है तो प्रमोटर उपहार वितरण की गारंटी नहीं देता है।
5.5. अगर कोई ग्राहक डिलीवरी सेवा से फ़ोन कॉल का जवाब नहीं देता है, तो प्रमोटर ग्राहक से डिलीवरी पता और संपर्क जानकारी अपडेट करने के लिए कहेगा। अगर उन्हें अगले सप्ताह के भीतर अपडेट नहीं किया जाता है या अपडेट के बाद भी गलत रहता है, तो प्रमोटर को ऑर्डर रद्द करने और उपहार पर खर्च किए गए इनामी लॉट को वापस करने का अधिकार है।
5.6. उपहार व्यक्तिगत रूप से कूरियर द्वारा ग्राहक को सौंपा जाता है।
5.6.1. अगर ग्राहक किसी बंद इलाके में रहता है, जैसे कि कॉन्डोमिनियम, और कूरियर व्यक्तिगत रूप से उपहार नहीं दे सकता है, तो कूरियर उपहार को गार्ड के पास छोड़ देगा और ग्राहक को सूचित करेगा। कूरियर उपहार के लिए कोई और ज़िम्मेदारी नहीं लेगा।
5.7. कूरियर को उपहार न देने का अधिकार है अगर ग्राहक इनकार करता है
5.7.1. डिलीवरी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने, या डिलीवरी कंपनी द्वारा आवश्यक OTP (वन-टाइम पासवर्ड) या अन्य प्रमाण प्रदान करने से
5.7.2. ऐसे मामलों में, प्रमोटर उपहार को पुनः प्राप्त कर लेता है, और इनामी लॉट ग्राहक के पर्सनल एरिया में पुनः स्थापित कर दी जाती है।
5.8. Octa ग्राहक सेवा डिलीवरी कंपनियों द्वारा दिए गए उपहार की डिलीवरी के बारे में शिकायतों और अपीलों को ग्राहक को उपहार डिलीवर किए जाने के सात दिनों के भीतर ही संभालता है। बाद की सभी शिकायतें और अपील सीधे डिलीवरी कंपनियों को संबोधित की जानी चाहिए।

6. सामान्य
6.1. किसी भी प्रकार का IP मिलान अयोग्यता का कारण बनेगा।
6.2. किसी भी प्रकार की आर्बिट्रेज ट्रेडिंग या मूल्य निर्धारण और/या कोट्स के किसी भी अन्य दुरुपयोग को प्रमोशन से अयोग्यता का कारण माना जाएगा।
6.3. प्रोमोटर को अधिग्रहीत उपहारों के किसी तीसरे पक्ष को पुनर्विक्रय का पता चलने पर ग्राहक को प्रमोशन से अयोग्य करने का अधिकार सुरक्षित है।
6.4. प्रोमोटर को बिना कारण बताए किसी भी प्रतिभागी को अस्वीकार करने या अयोग्य करने का अधिकार है। अयोग्यता के कारणों में विभिन्न ट्रेडिंग अकाउंटों में एक ही करेंसी जोड़ी के बड़े वॉल्यूम के विपरीत ऑर्डर्स को लगभग एक ही समय पर खोलना, गारंटीड प्रॉफिट के लिए कोट फ्लो में खामियों का उपयोग, या किसी भी अन्य प्रकार की धोखाधड़ी शामिल हो सकते हैं।
6.5. सभी ट्रेडिंग तकनीकें या EAs की अनुमति है। प्रोमोटर के पास पहले से दिए गए किसी भी उपहार को अमान्य घोषित करने और पुरस्कार राशि के साथ धोखाधड़ी के प्रयास के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष साक्ष्य पर उसे रद्द करने का अधिकार सुरक्षित है।
6.6. प्रत्येक प्रतिभागी प्रामाणिक वितरण जानकारी देने के लिए सहमत होता है। गलत जानकारी देने से प्रमोशन से अयोग्यता हो सकती है।
6.7. इस प्रमोशन में भाग लेकर, आप स्वचालित रूप से प्रोमोटर को भविष्य में प्रोमोटर की मार्केटिंग गतिविधियों और कंपनी की वेबसाइट पर अपना पूरा नाम और निवास के देश का उपयोग करने की अनुमति देते हैं।
6.8. इन नियमों और शर्तों में वर्णित नहीं की गई कोई भी स्थिति प्रोमोटर के निर्णय के अधीन होगी।
6.9. प्रोमोटर का किसी भी समय बिना पूर्व सूचना के इन शर्तों और नियमों में संशोधन और/या अपडेट करने का अधिकार सुरक्षित है।
6.10. Octa द्वारा बिना पूर्व सूचना के प्रमोशन को समाप्त किया जा सकता है।


7. Octa सामग्री नीति
7.1 आप टिप्पणियाँ, समीक्षाएँ, फोटो, वीडियो, और अन्य सामग्री पोस्ट कर सकते हैं; और सुझाव, प्रश्न, विचार, या अन्य जानकारी सबमिट कर सकते हैं, जो कि धमकी देने वाली, अपमानजनक, अश्लील, गोपनीयता का उल्लंघन करने वाली, बौद्धिक संपदा अधिकारों का उल्लंघन करने वाली, या अन्यथा तीसरे पक्ष के लिए हानिकारक या आपत्तिजनक न हो, और साथ ही इसमें सॉफ़्टवेयर वायरस, चेन लेटर, वाणिज्यिक आग्रह, सामूहिक मेलिंग, या किसी भी प्रकार के 'स्पैम' या अनचाहे वाणिज्यिक इलेक्ट्रॉनिक संदेश शामिल न हों।
7.2 अगर आप सामग्री पोस्ट करते हैं या सामग्री सबमिट करते हैं, और जब तक अन्यथा संकेत नहीं देते हैं, तो आप Octa को ऐसी सामग्री दुनिया भर में किसी भी Octa मीडिया में इस्तेमाल करने, पुनरुत्पादन, संशोधित करने, अनुकूलित करने, प्रकाशित करने, प्रदर्शन करने, अनुवाद करने, उससे अन्य सामग्री बनाने, वितरित करने और प्रदर्शित करने के लिए एक गैर-विशिष्ट, रॉयल्टी-मुक्त, शाश्वत, अपरिवर्तनीय और पूरी तरह से लाइसेंस योग्य अधिकार प्रदान करते हैं।
7.3 ऐसी सामग्री के संबंध में आप जो नाम सबमिट करते हैं, उस नाम का इस्तेमाल करने का अधिकार आप Octa को प्रदान करते हैं, अगर वे चुनते हैं।
7.4 आप प्रतिनिधित्व करते हैं और वारंटी देते हैं कि आप अपने द्वारा पोस्ट की गई सामग्री के सभी अधिकारों के मालिक हैं या अन्यथा नियंत्रित करते हैं; कि सामग्री सटीक है; कि आपके द्वारा प्रदान की जाने वाली सामग्री का इस्तेमाल इस नीति का उल्लंघन नहीं करता है और इससे किसी भी व्यक्ति या संस्था को चोट नहीं पहुंचेगी; और यह कि आप अपने द्वारा प्रदान की जाने वाली सामग्री से उत्पन्न सभी दावों के लिए Octa की क्षतिपूर्ति करेंगे।
7.5 Octa के पास किसी भी गतिविधि या सामग्री की निगरानी करने और संपादित करने या हटाने का अधिकार है, लेकिन दायित्व नहीं है।
7.6 Octa कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता है और आपके या किसी भी तीसरे पक्ष द्वारा पोस्ट की गई किसी भी सामग्री के लिए कोई दायित्व नहीं लेता है।
7.7 नीति में प्रदान की गई किसी भी वारंटी और/या निरूपण के उल्लंघन के मामले में, आप सामग्री के इस्तेमाल के संबंध में Octa के खिलाफ तीसरे पक्ष के दावों से संबंधित सभी नुकसानों के लिए Octa को मुआवजा देने का वचन देते हैं।