हमारे सर्वश्रेष्ट स्प्रैड्स और शर्तें

($200 × 20%) – 12% = $35.2
कॉपियर्स से हर सप्ताह, शनिवार, और जब भी कॉपियर्स अपना निवेश कम करते हैं या मास्टर ट्रेडर से सदस्यता समाप्त करते हैं, तब कमीशन लिया जाता है। इसे सप्ताह में केवल एक बार, प्रत्येक रविवार को 6 p.m. (UTC) के बाद मास्टर ट्रेडर के वॉलेट में जमा किया जाता है।
हम कॉपियर्स के कुल प्रॉफिट (एक सप्ताह या उससे कम समय में कॉपियर्स द्वारा प्राप्त कुल प्रॉफिट, जिसमें खुले ऑर्डरों का फ्लोटिंग नुकसान शामिल है) के आधार पर रेवेन्यू शेयर कमीशन का भुगतान करते हैं। जब हम किसी विशेष अवधि के लिए कॉपियर के प्रॉफिट की गणना करते हैं, तो हम इसकी तुलना पिछली अवधि में उनके उच्चतम समग्र प्रॉफिट स्तर से करते हैं और केवल तभी कमीशन लेते हैं, जब नया प्रॉफिट स्तर अधिक होता है। इस प्रकार से, कॉपियर केवल तभी कमीशन का भुगतान करेंगे, जब उनका कुल प्रॉफिट बढ़ेगा।
यदि किसी कॉपियर को नुकसान का सामना करना पड़ता है, तो उनसे कमीशन तभी चार्ज की जाएगी, जब वे पिछले उच्चतम समग्र प्रॉफिट स्तर को पार कर लेंगे। मास्टर ट्रेडर्स के लिए, इसका मतलब यह हुआ कि पूरे सप्ताह लाभदायक ऑर्डर्स प्राप्त करना हमेशा यह गारंटी नहीं देता कि उन्हें अपना रेवेन्यू शेयर कमीशन प्राप्त हो जाएगा क्योंकि उनके कॉपियर्स की समग्र लाभप्रदता अधिक मायने रखती है।
पांच सप्ताह के भीतर कमीशन की गणना कैसे की जाती है, उसके लिए यहाँ एक उदाहरण दिया गया है:
समय अवधि |
प्रति अवधि प्रॉफिट/नुक्सान प्राप्त हुआ |
कॉपियर की इक्विटी (शुरूआती निवेश 100 USD है) |
उच्चतम समग्र प्रॉफिट स्तर |
विवरण |
सप्ताह 1 |
+10 USD |
100 + 10 = 110 USD |
10 USD |
उच्चतम समग्र प्रॉफिट मार्क 10 USD है, प्राप्त 10 USD से मास्टर ट्रेडर को अपना कमीशन प्राप्त होता है |
सप्ताह 2 |
+20 USD |
110 + 20 = 130 USD |
30 USD |
उच्चतम समग्र प्रॉफिट मार्क अब 30 USD पर सेट है, मास्टर ट्रेडर को अर्जित 20 USD से अपना कमीशन प्राप्त होता है |
सप्ताह 3 |
–10 USD |
130 — 10 = 120 USD |
20 USD |
उच्चतम समग्र प्रॉफिट मार्क अभी भी 30 USD है, और क्योंकि 20 USD असल में 30 USD से कम है, मास्टर ट्रेडर को कोई कमीशन नहीं दिया जाता है |
सप्ताह 4 |
+10 USD |
120 + 10 = 130 USD |
30 USD |
समग्र प्रॉफिट मार्क 30 USD के पिछले उच्चतम समग्र प्रॉफिट बिंदु से अधिक नहीं है, मास्टर ट्रेडर को कोई कमीशन नहीं दिया जाता है |
सप्ताह 5 |
+5 USD |
130 + 5 = 135 USD |
35 USD |
नया उच्चतम समग्र प्रॉफिट मार्क 35 USD पर सेट है, मास्टर ट्रेडर को अपना कमीशन 5 USD (35 USD – 30 USD) से प्राप्त होता है। |